रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का मंगलवार को दूसरा दिन है। आज जगदलपुर में उनकी अध्यक्षता में मध्यक्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होगी, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे। बैठक में सुरक्षा, विकास और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद दोपहर 3 बजे अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां बस्तर क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज या नई योजनाओं की घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाह शाम 3:45 बजे जगदलपुर से दिल्ली रवाना होंगे।
आज बस्तर दौरा का दूसरा दिन,अमित शाह की बैठक पर टिकीं विकास और सुरक्षा की उम्मीदें
