नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वारिस और बिजनेसवुमन ईशा अंबानी अपने लेटेस्ट लग्जरी और विंटेज लुक को लेकर एक बार फिर ग्लोबल फैशन जगत में छा गई हैं। हाल ही में ईशा अंबानी कार्ल लेगरफेल्ड द्वारा साल 1996 में डिजाइन किए गए ‘शनेल’ (Chanel) ब्रांड के एक बेहद रेयर विंटेज कॉउचर आउटफिट में नजर आईं, जिसकी कीमत लगभग रू.31.5 लाख बताई जा रही है। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जेमी मिज़राही द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में ईशा का शाही अंदाज और टाइमलेस चार्म साफ देखा जा सकता है। उन्होंने इस आइकॉनिक गोल्ड “लेसेज” क्विल्टेड अटायर को बेहद ग्रेस के साथ कैरी किया, जिसमें शनेल का सिग्नेचर ग्रिपोइक्स बेल्ट भी शामिल था।
इस आउटफिट का पॉप कल्चर में एक बड़ा इतिहास है। इसी सेम विंटेज पीस को साल 2011 में ग्लोबल पॉप स्टार लेडी गागा ने भी पहना था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई है कि क्या ईशा ने लेडी गागा के लुक को रीक्रिएट या रीवर्न (दोबारा पहनना) किया है। हालांकि, फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि, इसे कॉपी करने के बजाय ‘फैशन हिस्ट्री का रिवाइवल’ कहना ज्यादा सही होगा। भारी एम्ब्रॉयडरी, सजावटी क्विल्टिंग और रिच ज्वेल-टोन्ड वाले इस आउटफिट की कारीगरी इतनी शानदार है कि, फैशन लवर्स इसे सिर्फ एक ड्रेस नहीं बल्कि पहनने लायक एक ऐतिहासिक कलाकृति मान रहे हैं। ईशा अंबानी ने इस हेवी गोल्ड विंटेज लुक को शनेल के ही एक ब्लैक स्वेड मिनी पाउच और बेहद सिंपल व न्यूड-टोन्ड मेकअप के साथ स्टाइल किया था, जिससे उनका यह करोड़ों का आउटफिट पूरी तरह से सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना रहा।
