नवा रायपुर के निर्माणधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित नवा रायपुर के निर्माणधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है। यह घटना अभनपुर थाना इलाके की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। वहीं युवक शव को बरामद कर पंचानामा तैयार किया गया है। जिसके पश्चात् शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की पड़ताल कर रही है। सुनसान इलाके में शव मिलने से हत्या की आशंका बढ़ रही है। हालांकि पुलिस की टीम पूरी वारदात को हत्या समेत अन्य संभावित एंगल से भी जांच की जा रही है।