चौतरफा महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के झटके के बाद अब CNG की कीमतें भी बढ़ीं; PM की अपील के 72 घंटों में सोना-चांदी भी हुए महंगे

Follow Us

नई दिल्ली। आज 15 मई की सुबह देश के आम बजट पर महंगाई का एक और बड़ा प्रहार हुआ है। ईंधन के दामों में लगी आग के बीच अब सीएनजी (CNG) की कीमतों में भी जोरदार उछाल आया है। देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम सीधे 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं, जिसके बाद यहां नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। दिल्ली से सटे पूरे एनसीआर क्षेत्र (नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम) के उपभोक्ताओं को भी अब 2 अतिरिक्त चुकाने होंगे। इससे पहले आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सीएनजी की दरों में ऐसी ही बढ़ोतरी देखी गई थी। वहां प्रति किलो दाम 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये हो चुके हैं, जो कि 14 मई की तारीख से ही प्रभावी हैं।

इस अचानक आई तेजी के पीछे मिडिल-ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध को मुख्य वजह माना जा रहा है, जिसने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति श्रृंखला को बुरी तरह प्रभावित किया है। खाड़ी देशों से सप्लाई रुकने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे भारत सरकार को महंगे दामों पर आयात करना पड़ रहा है। इस संकट का सीधा असर देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहा है। इसी आर्थिक दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने और सोने की खरीदारी टालने का आग्रह किया था। हालांकि, इस अपील के महज 72 घंटों के भीतर ही सोना-चांदी से लेकर सभी जरूरी ईंधनों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये से ज्यादा की बड़ी बढ़ोतरी के बाद आज सुबह तेल विपणन कंपनियों ने सीएनजी के दाम बढ़ाकर आम आदमी की जेब को तीसरा बड़ा झटका दे दिया। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कमान इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) संभालती है, जबकि मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई जैसे इलाकों में गैस वितरण का काम महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के पास है।

कहां कितने रुपए बढ़े दामः
शहर का नाम संशोधित दर (Rs. per Kg)
दिल्ली (NCT of Delhi) Rs. 79.09
नोएडा (Noida) Rs. 87.70
गाजियाबाद (Ghaziabad) Rs. 87.70
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) Rs. 87.58
मेरठ (Meerut) Rs. 87.58
शामली (Shamli) Rs. 87.58
गुरुग्राम (Gurugram) Rs. 84.12
रेवाड़ी (Rewari) Rs. 83.70
करनाल (Karnal) Rs. 83.43
कैथल (Kaithal) Rs. 84.43
कानपुर (Kanpur) Rs. 90.42
हमीरपुर (Hamirpur) Rs. 90.42
फतेहपुर (Fatehpur) Rs. 90.42
अजमेर (Ajmer) Rs. 88.44
पाली (Pali) Rs. 88.44
राजसमंद (Rajsamand) Rs. 88.44
महोबा (Mahoba) Rs. 85.42
बांदा (Banda) Rs. 85.42
चित्रकूट (Chitrakoot) Rs. 85.42
हापुड़ (Hapur) Rs. 88.70
गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) Rs. 87.70
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) Rs. 87.70
पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए महंगा

देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रो कंपनियों ने पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए दाम बढ़ा दिए है। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं।

महानगरों में पेट्रोल की नई कीमतें:
शहर पुराने दाम (रुपए/लीटर) नए दाम (रुपए/लीटर) कुल बढ़ोतरी (रुपए)
दिल्ली 94.77 97.77 3.00
मुंबई 103.50 106.68 3.14
कोलकाता 105.45 108.74 3.29
चेन्नई 100.80 103.67 2.87