नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां केंद्र सरकार ने नीट यूटी 2026 की परीक्षा रद्द कर दी है। दरसअल सरकार ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी। नीट परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए ने एक बयान जारी कर बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया है। आपको बता दें की यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। हालांकि पेपर लीक की आशंका के चलते यह सवालों के घेरे में आ गई थी। एनटीए ने कहा है कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का एलान कर दिया जाएगा।
बड़ी खबर: नीट 2026 परीक्षा निरस्त! गेस पेपर के सवालों ने खड़े किए सवाल, 410 में से 120 प्रश्न मिलने पर मचा बवाल
