क्या आप भी पीते हैं बार-बार गरम करके चाय? रुकिए! पहले इसके खतरनाक नुकसान जान लीजिए

Follow Us

नई दिल्ली। अक्सर लोग काम की व्यस्तता या समय बचाने के लिए बची हुई चाय को दोबारा उबालकर पी लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, लंबे समय तक रखी चाय में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और बार-बार गर्म करने से उसमें मौजूद पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं। इतना ही नहीं, चाय का स्वाद और उसकी गुणवत्ता भी खराब हो जाती है। आपको बता दें की कई बार दोबारा गर्म की गई चाय शरीर में काफी सारी समस्याओं का कारण बन सकती है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में रखी हुई चाय जल्दी खराब होती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस लेख को आखिर तक आपको अवश्य ही पढ़ना चाहिए।

1. बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा
चाय को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। दोबारा गर्म करने पर भी कई हानिकारक तत्व पूरी तरह खत्म नहीं होते।

2. पोषक तत्व हो जाते हैं खत्म
चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फायदेमंद तत्व बार-बार उबालने से कम हो जाते हैं, जिससे चाय केवल स्वाद तक सीमित रह जाती है।

3. पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं
पुरानी चाय पीने से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कई लोगों को उल्टी या मतली भी महसूस हो सकती है।

4. स्वाद और खुशबू खराब हो जाती है
बार-बार गर्म की गई चाय का टेस्ट कड़वा और बासी हो जाता है। उसकी ताजगी पूरी तरह खत्म हो जाती है।