अपने घर में सुख-शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक उन्नति की चाह हर व्यक्ति की होती है. फेंगशुई में कई ऐसी वस्तुओं का उल्लेख मिलता है, जिन्हें सही दिशा और स्थान पर रखने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते है. इन्हीं में से एक है ऊंट की मूर्ति, जिसे शुभता और मेहनत का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि फेंगशुई ऊंट को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. सकारात्मकता का संचार होता है. दरअसल, विशेष रूप से यदि इसे मुख्य द्वार के पास रखा जाए, तो यह घर में आने वाली नकारात्मक शक्तियों को रोकने में मदद करता है. यदि ऊंट का जोड़ा रखा जाए, तो उसका प्रभाव और भी अधिक शुभ हो जाता है. चौड़े प्रवेश द्वार पर ऊंटों का जोड़ा बाहर की ओर मुख करके रखने से सुरक्षा मिलती है, जबकि अंदर की ओर मुख रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है.
फेंगशुई ऊंट रखने के फायदे
रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए भी फेंगशुई ऊंट को उपयोगी माना गया है. घर में लगातार तनाव या विवाद की स्थिति बनने पर इसे रखने से माहौल में सुधार हो सकता है. बेडरूम या लिविंग रूम में ऊंट की तस्वीर, मूर्ति या सजावटी वस्तु रखने से पारिवारिक संबंधों में मजबूती आती है और आपसी समझ बेहतर होती है.
बच्चों की पढ़ाई और एकाग्रता बढ़ाने में भी यह सहायक है. यदि बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता, तो उसके अध्ययन कक्ष में फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखना लाभकारी हो सकता है. इससे मानसिक स्थिरता बढ़ती है. धीरे-धीरे पढ़ाई में रुचि विकसित होती है.फेंगशुई ऊंट की मूर्ति को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना सबसे शुभ माना गया है. यदि यह संभव न हो, तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा में भी रखा जा सकता है. वहीं, इसे लिविंग रूम या ड्रॉइंग रूम में रखना अधिक प्रभावी माना गया है. जिससे पूरे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है.जो लोग करियर में बार-बार असफलता या आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए भी ऊंट की मूर्ति लाभकारी हो सकती है. ऊंट को कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम करने वाला जीव माना जाता है. इसलिए यह सफलता और धैर्य का प्रतीक बनकर जीवन में नई ऊर्जा भर सकता है.
