बुद्ध पूर्णिमा 2026: चंद्र दोष वालों के लिए आज का दिन खास, चंद्र अर्घ्य से मिलेगी शांति और सुख-समृद्धि

Follow Us

आज बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। वैशाख मास की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व होता है, लेकिन इस बार शुक्रवार का संयोग इसे और भी शुभ बना रहा है। मान्यता है कि, इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं में होता है, जिससे उसका प्रभाव मन और भावनाओं पर सबसे अधिक पड़ता है। ऐसे में चंद्रमा को अर्घ्य देना बेहद फलदायी माना गया है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी कुंडली में चंद्र दोष होता है। इससे मानसिक तनाव कम होता है, मन शांत रहता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए शाम के समय चंद्रोदय के दौरान सफेद या हल्के रंग के वस्त्र पहनें। एक पात्र में जल लेकर उसमें कच्चा दूध, चीनी, अक्षत (चावल) और सफेद फूल मिलाएं। इसके बाद चंद्रमा की ओर मुख करके “ॐ सोमाय नमः” मंत्र का जाप करते हुए जल अर्पित करें। इस दौरान मन को शांत रखते हुए अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे भाव से किया गया यह उपाय सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करता है। खासकर व्रत रखने वाले लोग अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करते हैं, जिससे उन्हें पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।