बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले और भारतमाला परियोजना से जुड़े मामलों की जांच में ईडी ने बिलासपुर, दुर्ग और भिलाई में गुरुवार को सघन कार्रवाई की। फरार विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल और कई कारोबारियों, नेताओं के ठिकानों पर दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच के दौरान करीब 17 किलो सोना, हीरे के हार और नकदी मिलने की चर्चा है। दुर्ग में भाजपा नेता चतुर्भुज राठी और भिलाई में कारोबारी गोविंद मंडल के परिसरों पर भी तलाशी ली गई। यह कार्रवाई शराब घोटाले के कथित सिंडिकेट और भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाले से जुड़ी हुई बताई जा रही है। इससे पहले कई प्रशासनिक अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो चुकी है। ईडी अब जब्त दस्तावेज और डिजिटल डाटा की गहन जांच कर रही है, जिससे आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
ED की बड़ी रेड: शराब घोटाला और भारतमाला मामले में बड़े खुलासे, कई तार जुड़े
