नई दिल्ली। आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने उन्हें अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुंबई इंडियंस ने ‘मुंबई के राजा’ कहकर बधाई दी, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईसीसी ट्रॉफी के संदर्भ में बधाई दी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्रिकेट को मजेदार बनाने के लिए उनका धन्यवाद किया। राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स ने भी सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा कर जन्मदिन की बधाई दी। बीसीसीआई ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।
रोहित शर्मा बर्थडे: IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने ‘हिटमैन’ को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
