तमन्ना भाटिया बरगंडी डेविड कोमा लुक में द डेविल वियर्स प्राडा 2 स्क्रीनिंग में बनीं स्टाइल आइकॉन

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने 28 अप्रैल को द डेविल वियर्स प्राडा 2 की स्क्रीनिंग में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने बरगंडी वेलवेट डेविड कोमा पीस के साथ ऑफ-द-शोल्डर सिल्हूट और टेक्सचर्ड लेदर स्कर्ट में सबका ध्यान खींचा। आउटफिट को Balenciaga के घुटने तक के बूट्स और तमन्ना फाइन ज्वैलरी की मिनिमल ज्वैलरी से पूरा किया गया। उनका लुक पॉप आइकन टेलर स्विफ्ट की स्टाइल से प्रेरित नजर आया, और उन्होंने फिल्म स्क्रीनिंग में बोल्ड ट्विस्ट के साथ फैशन गोल्स सेट किए। फिल्म 1 मई को भारत में रिलीज़ होने जा रही है, जिसमें मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट जैसी हॉलिवुड आइकॉन्स भी नजर आएंगी।