प्रीति जिंटा ने फेक न्यूज पर लगाया रोकथाम का तंज, 18 करोड़ लोन वाली अफवाह पर दी सफाई

Follow Us

मुंबई।बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा सोशल मीडिया और आईपीएल स्टेडियम में अपनी टीम पंजाब किंग्स के साथ नजर आती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब देते हुए पेड पीआर और फेक न्यूज पर अपना कड़ा रुख पेश किया। प्रीति ने कहा कि आज हर व्यक्ति जिसके पास फोन और कैमरा है, वह पैपराजी बन सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स, व्यूज और पेज लाइक्स खरीदते हैं, जिससे यह एक बिजनेस बन गया है। उनका मानना है कि यह तरीका उनके लिए सही नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव की ओर ध्यान दिलाते हुए बताया कि हाल ही में महाकुंभ मेले के दौरान उनके बारे में यह मनगढ़ंत खबर फैल गई कि उन्होंने 18 करोड़ का लोन लिया और चुकाया नहीं। प्रीति ने साफ कहा कि यह पूरी तरह फेक न्यूज है, लेकिन अफवाहें सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से फैलती हैं कि लोग अब भी उनसे इसके बारे में सवाल पूछते हैं। प्रीति जिंटा ने कहा, “सोशल मीडिया ने पॉजिटिविटी और नेगेटिविटी दोनों को अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। फेक न्यूज और अफवाहें फैलती रहती हैं, और इसके लिए हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है, चाहे वह सेलिब्रिटी हो या आम व्यक्ति।” अभिनेत्री जल्द ही बड़े पर्दे पर लौटेंगी। उन्होंने फैंस को बताया कि इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज़ होंगी, जिनमें एक में वह सनी देओल के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज़ होगी।