मुंबई। बॉलीवुड की क्रेज़ी फ्रेंचाइजी में सबसे ऊपर है गोलमाल। वहीं अभी – अभी पता चला है कि इस फ्रेंचाइजी में गोलमाल 5 आ रही है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही गोलमाल 5 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिजरी, मुकेश तिवारी, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर अहम रोल में हैं। अजय देवगन ने इस फिल्म के बारे में लेटेस्ट न्यूज़ शेयर की, जो शूटिंग स्टेज में है। फिलहाल, गोलमाल 5 की टीम ऊटी में है। आपको बता दें की ऊटी शेड्यूल के दौरान, अजय देवगन और टीम ने एक खास तौर पर डिज़ाइन की गई बाइक पर बैठकर कैमरे के लिए पोज़ दिया। इस बार राइड और बड़ी होने वाली है.. मज़ा डबल होगा, अजय देवगन ने ट्वीट किया। लेटेस्ट तस्वीरें इशारा करती हैं कि गोलमाल 5 के साथ दर्शकों को एक और मज़ेदार राइड मिलने वाली है। फिल्म को 31 दिसंबर को दुनिया भर में ग्रैंड तरीके से रिलीज़ करने का प्लान है। मेकर्स की तरफ से रिलीज़ डेट पर अभी क्लैरिटी आनी बाकी है। वहीं खबर है कि अक्षय कुमार ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’ में काम करने जा रहे हैं। हालांकि, इसमें अक्षय हीरो के तौर पर नहीं बल्कि एक दमदार विलेन के तौर पर नजर आने वाले हैं। आमतौर पर अक्षय कुमार कॉमेडी और एक्शन रोल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पता चला है कि वे रोहित शेट्टी की फुल-लेंथ कॉमेडी एंटरटेनर ‘गोलमाल’ में विलेन का रोल करने जा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प हो गया है कि अक्षय अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर जैसे गोलमाल गैंग को अपनी विलेन का रोल कैसे दिखाएंगे।
क्या आप भी कर रहे गोलमाल 5 का इंतजार; तो हो जाइए तैयार, अब बाइक पर मचेगा कोहराम, राइड होने वाली है बेहद खास
