अस्पताल में घुसकर मरीज से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

Follow Us

रायपुर। रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में स्थित एकतानगर अस्पताल में घुसकर मरीज के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित भंवर प्रताप सिंह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे, तभी आरोपी जितेंद्र शर्मा और ऋतिक अस्पताल परिसर में जबरन घुस आए।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने अस्पताल के अंदर ही पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित की शिकायत पर गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 315(2) और 324(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।