दुर्ग। सोमवार को बारात से लौट रही एक बस बोरी थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीब 19 लोग घायल हुए। बस दादा कंपनी की बताई जा रही है और इसमें बड़ी संख्या में बाराती सवार थे। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह से लौटते समय बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे जा टकराई। हादसे में एक बुजुर्ग और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को भी नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। मौके पर बोरी थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई, साथ ही स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बाहर निकालने में मदद की। डॉक्टरों की टीम लगातार सभी घायलों की निगरानी कर रही है।
दुर्ग में बारात लौट रही बस हादसे का शिकार, 19 लोग घायल
