रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि 30 अप्रैल को सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से घोषणा किया है कि हम कांग्रेस की निदा करने के लिये विशेष सत्र बुलायेंगे। हालांकि राजभवन ने सत्र का कारण महत्वपूर्ण शासकीय कार्य बताया है। लेकिन मुख्यमंत्री ने जो कारण बताया है यदि वह सही है तो यह जनता के धन की बर्बादी है। जिस विषय पर लोकसभा में चर्चा हो चुकी है उस पर विधानसभा कैसे चर्चा करेगी। यह संसद की अवमानना भी है। विधानसभा के साथ निगमो, पालिकाओ में भी चर्चा करने विशेष आम सभा बुलाई गयी है, भाजपा अपने राजनैतिक एजेंडे के लिये संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। सरकार को विशेष सत्र बुलाना है तो अपने ढाई साल के कामो की चर्चा के लिये बुलाये। मोदी की गारंटी कितना पूरा किये इस पर चर्चा के लिये बुला ले। महतारी वंदन, 500 सिलेंडर, स्व सहायता समूह को काम, बढ़ती बेरोजगारी, अनियमित कर्मचारियो की नियमितीकरण जैसे अनेको मुद्दे है, जैसे पर चर्चा की जाये। विधानसभा में ही पारित आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा करे ले वह क्यों नही लागू हो रहा सरकार इस पर चर्चा करे।
पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायपुर पुलिस कमिश्नरी के द्वारा जो जबरिया चालान लोगो को भेजे जा रहे है, वह अत्याचार है। बिना स्टाप लाईन, जेब्रा क्रॉसिंग पार किये, जबरिया चालान भेजा जा रहा है। आप रोड के किनारे सब्जी ले रहे चालान आ जायेगा। यातायात के संकेतक मिट गये है और पुलिस उसके उल्लंघन पर कार्यवाही कर रही है। पुलिस अपराध नियंत्रण का अपना मूल काम भूल गयी है। कमिश्नरी प्रणाली जनता को परेशान करने लागू की गयी है क्या? चाकू बाजी, लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं तो रुक नहीं रही है। जनता जितना अपराधों से परेशान थी उतना अब पुलिस के चालान से परेशान है।
प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार जनता को 24 घंटे बिजली नहीं दे पा रही है। प्रदेश के हर हिस्सें में आधा घंटे से लेकर 6 घंटे तक बिना घोषणा के बिजली काटी जा रही है। ढाई साल पहले सरप्लस बिजली वाले छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के कुशासन के कारण बिजली कटौती से परेशान है। साय सरकार ने बिजली के दाम 4 बार बढ़ा दिया। बिजली महंगी कर दिया। 400 यूनिट की छूट को खत्म कर दिया, अब सरकार जनता को पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। बदमाश, आम आदमी के घरों में घुस कर गोली मार रहे है। हत्या कर हत्यारें कटे सर को लेकर खुल्ला घूमते हैं। प्रदेश के हर शहर में रोज हो रही हत्याओं से आम आदमी डरा हुआ है। मासूम बच्चियों से दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी है। 5 साल की मासूम बच्ची सुरक्षित नहीं। लूट, चोरी, हत्या, चाकूबाजी के कारण नागरिकों में दहशत का माहौल है। गृह मंत्री, मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है। छत्तीसगढ़ में आम नागरिक बढ़ते अपराध से डरा हुआ है।
