रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन विस्तार और सक्रियता को बढ़ावा देने हेतु नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में दुर्ग के कर्मठ कांग्रेस नेता अनिल तामरकर को प्रदेश उपाध्यक्ष (व्यापार विभाग) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ नेतृत्व ने जताया भरोसा
अनिल ताम्रकर की यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मलकीत सिंह गैदू एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी की सहमति से की गई है। संगठन के प्रति तामरकर के लंबे समय से समर्पण, उनकी जमीनी सक्रियता और निरंतर जनहित के कार्यों को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त पाया है।
दुर्ग में आतिशबाजी और बधाइयों का तांता
तामरकर की नियुक्ति की खबर मिलते ही दुर्ग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारिक जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
अरुण वोरा (पूर्व वरिष्ठ विधायक, दुर्ग शहर)
आर.एन. वर्मा (पूर्व महापौर)
राजकुमार पाली, रमेश श्रीवास्तव, इन्द्रपाल भीटिया
राहुल अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजकुमार साहू, गिरधर शर्मा
पृथ्वी चंद्राकर,शरण डोंगरे, विक्की यादव, सुधीर चंदेल
पिंकी झा, विकास सापेकर, दिलेंद्र सारथी, नंदू मोहबिया
