मस्तूरी में आग का तांडव, आरा मिल के पास 9 परिवार हुए बेघर

Follow Us

बिलासपुर। मस्तूरी के जोंधरा चौक के पास आरा मिल के पीछे स्थित बंद मकान में लगी आग ने आसपास के 9 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होने की संभावना है। कच्ची और लकड़ी की छतों के कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे के समय लोगों ने समय रहते घर छोड़कर अपनी जान बचाई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। मस्तूरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि प्रशासन नुकसान का आंकलन करेगा।