खदान के कर्मचारी की लाश तालाब में तैरती मिली

Follow Us

कोरबा। कोरबा के सर्वमंगलवा नगर स्थित बरमपुर बस्ती के एक तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है, जो कुसमुंडा स्थित एक खदान में निजी कंपनी के लिए काम करता था। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने स्थानीय निवासियों से इस घटना और युवक के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। इस बीच, मृतक के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस जांच जारी है।