CM साय आज रायपुर में पदयात्रा के बाद जांजगीर-चांपा दौरे पर

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज व्यस्त कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। दिन की शुरुआत रायपुर में होगी, जहां वे शाम 4 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से वे जन-आक्रोश महिला पदयात्रा में शामिल होंगे, जो इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकलेगी। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संदेश दिया जाएगा।

पदयात्रा के बाद सीएम संक्षिप्त विश्राम के लिए मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद उनका दौरा आगे बढ़ेगा और शाम 7 बजे वे स्टेट प्लेन से रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर पहुंचने के बाद सीएम साय जांजगीर-चांपा जिले के आनंदम निधिवन रिसॉर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। देर रात करीब 9:40 बजे सीएम साय बिलासपुर से वापस रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जिसमें एक ही दिन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी तय है।