कॉर्पोरेट पॉवर बैटल: डिमोशन के बाद बेटी ने रचा इतिहास, बना दी अरबों की कंपनी

Follow Us

अमेरिका की दिग्गज फाइनेंशियल कंपनी फिडेलिटी इंवेस्टमेंट्स (Fidelity Investments) आज दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति प्रबंधन संस्थाओं में से एक है, जो करीब 18 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1667 लाख करोड़ रुपये) का फंड मैनेज करती है। लेकिन इसकी सफलता के पीछे एक दिलचस्प पारिवारिक संघर्ष की कहानी छिपी है। साल 2005 में कंपनी के भीतर बड़ा टकराव सामने आया, जब तत्कालीन चेयरमैन एडवर्ड ‘नेड’ जॉनसन III और उनकी बेटी एबिगेल जॉनसन के बीच मतभेद बढ़ गए। एबिगेल उस समय म्यूचुअल फंड डिवीजन की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, लेकिन खराब प्रदर्शन और निवेशकों की निकासी के चलते उनकी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।

आपको बता दें, स्थिति तब और गंभीर हो गई जब उन्हें पद से हटाकर चैरिटी डिपार्टमेंट में भेजने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे उन्होंने ‘डिमोशन’ मानते हुए नौकरी छोड़ने तक की चेतावनी दे दी। इसी दौरान कंपनी के नियंत्रण और पारिवारिक विरासत को लेकर भी तनाव गहराता गया। हालांकि, बातचीत और रणनीतिक फैसलों के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। एबिगेल को एक नई जिम्मेदारी दी गई, जिससे उनका नेतृत्व मजबूत हुआ और उन्होंने कंपनी में अपनी पकड़ और प्रभाव दोनों बढ़ाए। समय के साथ एबिगेल जॉनसन ने खुद को एक सक्षम लीडर के रूप में स्थापित किया और Fidelity को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज वह कंपनी की सबसे अहम नेतृत्वकर्ताओं में से एक हैं और उनके कार्यकाल में कंपनी ने रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की है।