भाटापारा में 51 फीट के रावण का दहन, पहली बार मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले भी जले

Follow Us

भाटापारा। मंगलवार को भाटापारा धर्म नगरी में अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। हर साल की भांति इस बार भी दशहरे के दिन नगर स्थित दशहरा मैदान रावणभाटा में रावण के पुतले का दहन किया गया पुतला दहन देखने के लिए मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे जिसमें पुरुष बच्चे महिलाएं शामिल थे । भारी संख्या में लोग रावणभाटा मैदान पहुंचे। मंगलवार को सुबह से ही विजयादशमी पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह दिखाई दे रहा था दोपहर बाद से ही रावण भाटा मैदान में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी मैदान के अंदर बड़ी संख्या में दुकान भी लगी हुई थी बीते कुछ वर्षों से रावणभाटा मैदान में रावण बनाने से लेकर आतिशबाजी के सहित वहा की सफाई लाइट आदि की पूरी व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन के द्वारा की जाती है इसके बाद शाम को श्री आदर्श रामलीला नाटक मंडली की तरफ से शहर में भगवान श्री राम की झांकी निकाली जाती है इसमें राम लक्ष्मण सुग्रीव हनुमान और वानरी सेना रहती है।

यूएन में भारत की मांग, अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ रोकने के लिए बने बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय कानून

झांकी नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रावण भाटा मैदान पहुंची वहां पर उपस्थित दर्शकों के मध्य रावण वध लीला का मंचन पूरे उत्सव उमंग के साथ श्री रामलीला मंडली के द्वारा प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम करीब 2 घंटे से अधिक समय तक चले मंचन के उपरांत भगवान श्री राम ने रावण के पुतले पर अग्निबाण छोड़ें बाण लगते ही पुतला धू धू कर जलने लगा और सत्य का प्रकाश चारों ओर फैल गया लोग श्री राम का जय घोष करने लगे। जैसे ही रावण वध की लीला समाप्त हुई और रावण का दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ वैसे ही वहां उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को दशहरा पर्व की बधाई दी यहां पर 51 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। पहली मर्तबा मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन साथ में किया गया।

अमित शाह का बड़ा संकल्प, देश को नशा-मुक्त बनाने के लिए तय की समयसीमा

आपको बता दे,कि  बीते107वर्षों से लगातार श्री आदर्श रामलीला मंडली के द्वारा स्थानीय पुराने गंज रामलीला मैदान 10 दिनों तक रामलीला का मंचन किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में इस बार रावण भाटा मैदान में व्यापक तैयारियां की गई थी अच्छी जबरदस्त व्यवस्था थी वहां पर भजन संकीर्तन का आयोजन भी पहली मर्तबा किया गया आतिशबाजी भी शानदार रही। लोगों के भीड़ ने नगर पालिका परिषद के द्वारा की गई व्यवस्था की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। रामलीला मंचन के दौरान क्षेत्र के विधायक इंद्र साव, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और नगर पालिका के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी लोगों को संबोधित कर असत्य पर सत्य की विजय पर्व की बधाई दी