गुरुद्वारे पहुंचे अर्शदीप सिंह और समरीन कौर; ब्लैक सूट में समरीन के ‘संस्कारों’ और खूबसूरती की हो रही चर्चा

Follow Us

मुंबई। आईपीएल के बीच कई भारतीय क्रिकेटरों की लव लाइफ सुर्खियों में आ गई है। इन दिनों पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे अर्शदीप सिंह पर सबकी नजरें हैं, जिनका नाम पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ जुड़ रहा है और अब तो वह रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे, जिसका वीडियो वायरल हो गया। जिसमें सूट पहनी हसीना के देसी अंदाज ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, समरीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी सूट में कई सारी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उनका देसी रूप बेहद खूबसूरत लगा, तो उनका और अर्शदीप का एक जैसा गुरुद्वारे की फोटो वाला स्टेटस भी लोगों की नजरों में आ गया था। वहीं, अब दोनों की गुरद्वारा पहुंचने वाली वीडियो भी वायरल हो गई, तो हसीना का संस्कारी रूप भी दिल जीत गया। जहां वह काले सूट में सिप पर दुपट्टा ओढ़े नजर आईं। आपको बता दें की समरीन पंजाबी इंडस्ट्री का जाना- पहचाना नाम हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलिंग है। वह देसी के साथ ही वेस्टर्न लुक्स में भी कमाल की लगती हैं, तो गुरुद्वारा जाने के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का प्रिंटेड कुर्ता सेट चुना। जिसे मिनिमल एलिमेंट्स के साथ स्टाइल करके उन्हें क्लासी और एलिगेंट टच दिया। तभी तो हसीना का स्टाइल यहां काफी इंप्रेसिव लगा।

जूलरी को रखा न के बराबर

वहीं समरीन के काले कुर्ते को कलरफुल फ्लोरल पैटर्न से सजाया है, तो इसकी नेकलाइन और स्लीव्स के बॉर्डर पर की डेलिकेट एम्ब्रॉयडरी भी स्टनिंग लगी। सुनहरे धागे के कढ़ाई करके नेकलाइन को हाइलाइट किया और फिर फूलों के बीच सेक्विन सितारे लगा दिए। सेम ऐसा ही काम 3/4 स्लीव्स पर किया और बाकी कुर्ते पर पिंक, येलो, ग्रीन, पर्पल, वाइट जैसे कलर्स से फूल बने हैं, जो लुक में फ्रेशनेस ले आए। कुर्ते के साथ समरीन ने मैचिंग फ्लेयर्ड प्लाजो वेअर किया। जिस पर कुर्ते की तरह ही सेम टू सेम काम हो रखा है, तो इसका फ्लोई पैटर्न लुक में कंफर्ट लेकर आया। इसके साथ काले रंगे का प्लेन दुपट्टा ओढ़ हसीना ने लुक पूरा किया। जिसके बॉर्डर को फ्लोरल डिटेलिंग देकर सजाया और उसे वह सादे तरीके से गले में डाले दिखीं। समरीन ने अपने सूट में देसी लुक को स्टाइल करने के लिए जूलरी को न के बराबर रखा। उनके हाथ में रिंग्स नजर आ रही हैं, तो काला धागा और कड़ा दिखा। इसके अलावा हेयर स्टाइल के चलते उनके इयररिंग्स नजर नहीं आ रहे, तो काला चश्मा लुक में कूल वाइब्स ले आया। दरअसल, हसीना ने न्यूड पिंक लिप्स के साथ सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप करके लुक को पूरा किया है। जहां मिडिल पार्टिंग के साथ चेहरे पर आते वैवी फ्लिक्स उनकी ब्यूटी को निखार गए। बेशक अर्शदीप के साथ समरीन ने फोटोज शेयर नहीं की, लेकिन वायरल वीडियो में क्रिकेटर वाइट शर्ट के साथ डेनिम पहने नजर आ रहे हैं। जिसे रेड पग के साथ उन्होंने फाइनल टच दिया, तो समरीन सिर पर दुपट्टा ओढ़कर उनके पीछे चलती नजर आ रही हैं। जहां हसीना का संस्कारी रूप दिल गया।

ऐसा है डिजाइन