अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर 150 वृद्धजनों का सम्मान, चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

Follow Us

अम्बिकापुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की ओर से अम्बिकापुर के सयान सदन में सयानों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव रहे। विशिष्ट अतिथि नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत थीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत सयान जनों की चरण वंदना एवं अतिथियों द्वारा चरण पखारकर की गई। इसके बाद सयान जनों को श्रीफल एवं कंबल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सयान जनों के साथ झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र गुप्त भारती की ओर से किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आकाश गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग, पार्षद अनिता रविन्द्र गुप्त भारती, प्रियंका विकास गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रियंका चौबे, एल्डरमैन किरण सोनी, कौशल्या यादव, लक्ष्मी सिंह, हेमा कंसारी, हरमिंदर सिंह छाबड़ा, निर्भय सिंह, भारत भूषण तिवारी, प्रभू नारायण सिंह, जगदीश प्रसाद जायसवाल, संजय सोनकर, जय सिंह, कमलेश सिंह, प्रमोद दुबे, पार्वती सिंह, अवधलाल, पार्वती राजवाड़े एवं ललिता दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गांजे से भरा ट्रक पलटा, खुला राज, लगभग सवा करोड़ का गांजा पकड़ाया

एक माह का रखा गया सेवा संकल्प अभियान
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत तीनों लोक के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती 17 सितंबर को रहती है और इसी दिन विकसित भारत के रचयिता माननीय मोदी जी का जन्मदिन भी रहता है। इस बार सेवा संकल्प का पखवाड़ा 15 दिन का न होकर एक माह का रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसमें 13 वर्ष मुख्यमंत्री के तौर पर और 12 वर्ष प्रधानमंत्री के तौर पर पूरे हो रहे हैं।

कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत पहला कार्यक्रम आशीर्वाद का आयोजित किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर 150 वृद्धजनों एवं माता-बहनों का सम्मान किया गया।

सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रैंडपेरेंट्स-मीटिंग्स कार्यक्रम का प्रस्ताव
ग्रैंड पैरेंट्स मीटिंग वर्ष के किसी भी सत्र में करने का सुझाव छ. ग .गृह निर्माण एव अधोसंरचना मंडल के अध्यक्ष आदरणीय अनुराग सिंहदेव प्रस्ताव नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने तथा घोषणा महापौर मंजूषा भगत ने की कि इस वर्ष से सभी स्कूलों में किया जाएगा।