चाकूबाजी में घायल युवक की रायपुर में मौत, कांकेर में मचा हड़कंप

Follow Us

कांकेर। शहर में 2 नवंबर की रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक आयुष आनंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक रायपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था, जहां आज उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से कांकेर शहर में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, घटना 2 नवंबर की रात करीब 11 बजे भंडारीपारा रोड की है। पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गया। इस दौरान आयुष आनंद पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पंचायत चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 71.71 प्रतिशत रहा मतदान

घटना के बाद घायल युवक को तत्काल कांकेर अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनमोल सारथी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीओपी हरीश पाटिल ने युवक की मौत की पुष्टि की है। युवक की मौत के बाद पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला