धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रूद्री पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से लैंगिक अपराध के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
शिकायत पर थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 64(2)(m) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन,चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही संपन्न की गई। संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हरिशंकर सेन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के तहत कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्यवाही के लिए सतत प्रतिबद्ध है।
आरोपी का नाम
हरिशंकर सेन,सेवक राम सेन पिता (उम्र 19 वर्ष),थाना रूद्री
