रायपुर/सूरजपुर। जल जीवन मिशन की दिल्ली से आई केंद्रीय टीम के जगजीत सोढ़ी ने जिला सूरजपुर प्रवास के दौरान आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड सूरजपुर के ग्राम जुड़वानी में आयोजित विशेष ग्राम सभा में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम में किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सरपंच, उपसरपंच, ग्रामीणजन एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जल परीक्षण तथा चालू जल प्रदाय के संचालन एवं संधारण के साथ-साथ जल कर वसूली के संबंध में ग्रामीणजनों से विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को नियमित जल आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जल स्रोत सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।
