रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बीजेपी नेताओं को ताश के पत्तों की तरह फेंटते हैं और दूसरों को उपदेश देते हैं। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों, महंगाई, खाद-बीज की उपलब्धता और NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। भूपेश बघेल ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है, जबकि NEET और CBSE जैसी परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुनौतियों का सामना कर रहा है। इधर, Indian National Congress ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति की गई है। 18 जून 2026 को होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
