कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का वांछित कमांडर घिरा

Follow Us

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के जंगलपोरा गांव में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का वांछित कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को एक मस्जिद के अंदर घिर गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनायत अली चौधरी ने कहा कि यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली जानकारी और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर शुरू किए गए एक समन्वय अभियान के बाद हुयी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और भट को आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने के कई प्रयास किए हैं। उसे वीडियो कॉल के जरिए भी आत्मसमर्पण करने के लिए समझाने की कोशिश की गई।

एसएसपी ने पत्रकारों को बताया, “हमने उसके साथ वीडियो कॉल पर बात की। मेरे और 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर के बीच लंबी बातचीत हुई। हमने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने की कोशिश की और कहा कि उसकी ज़िंदगी अभी बहुत बाकी है, लेकिन उसने एक नहीं सुनी।” चौधरी के मुताबिक बार-बार आत्मसमर्पण करने की घोषणा के बावजूद भट एक मस्जिद में घुस गया। बाद में उसने देर रात करीब 2:45 बजे सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

कानपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, धमाकों से दहला रूमा औद्योगिक क्षेत्र

उन्होंने कहा, “मस्जिद होने के कारण हमने अधिकतम संयम बरता है। मस्जिद घेराबंदी वाले इलाके के बीच में स्थित है और एक आतंकवादी उसके अंदर से गोलीबारी कर रहा है।” एसएसपी ने कहा कि धार्मिक स्थल को कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए आतंकवादी को मार गिराने के लिए सुरक्षा बल सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। चौधरी ने कहा, “हम समय आने पर आतंकवादी को मार गिराएंगे। समय हमारे पक्ष में है और हमारे पास पर्याप्त समय है।”

सोमवार के बाद से कुलगाम जिले में यह दूसरी मुठभेड़ है। सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में भट के कथित सहयोगी उमर निसार डार की मौत हो गई थी। आतंकवादी भट पर पिछले हफ्ते केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान पर हुए हमले सहित कई हमलों में शामिल होने का आरोप है। वह 16 नवंबर को हुयी मुठभेड़ के दौरान कथित तौर पर भाग निकला था। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम है और माना जाता है कि वह इलाके का आखिरी जीवत स्थानीय आतंकवादी है।

पुतिन एपीईसी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे चीन