दीपावली पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के साथ खुशियाँ साझा करने पहुँचे वोरा,दी अनंत शुभकामनाएँ

Follow Us

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।दीपोत्सव के इस अवसर पर हुई मुलाकात में वर्षों के राजनीतिक और पारिवारिक आत्मीय संबंधों की सहज झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं दुर्ग के पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा जी भी अरुण वोरा के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने भी भूपेश बघेल जी से भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इसके साथ ही अरुण वोरा ने प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी से भी भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

वोरा ने कहा कि आपसी प्रेम, सद्भाव, विश्वास और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का प्रकाश प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।