‘मुरिया दरबार’ पर बवाल: बैज का आरोप- बस्तर की परंपराओं का बीजेपी ने उड़ाया मज़ाक

Follow Us

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और ‘मुरिया दरबार’ को महज एक मजाक बना दिया गया है। बैज ने कहा कि बस्तर की सदियों पुरानी रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिससे स्थानीय आदिवासियों में भारी आक्रोश है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि उनके दो बार बस्तर आने से आम जनता को क्या लाभ मिला? उन्होंने कहा कि एक तरफ हजारों निर्दोष लोग नक्सलवाद के नाम पर जेलों में बंद हैं, वहीं बड़े दुर्दांत नक्सली सरकार की शरण में हैं।

इंस्टाग्राम वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो दिखाने और नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बैज ने घोषणा की कि आगामी 1 नवंबर को ‘इंडिया गठबंधन’ दिल्ली में विशाल रैली करेगा। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, ‘वोट चोरी’ और मतदाताओं के नाम काटे जाने के खिलाफ होगा। भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे पर चुटकी लेते हुए बैज ने पूछा कि क्या वह पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खत्म कर पाएंगी? क्या जनता को 13 रुपये किलो शकर और 400 रुपये में गैस सिलेंडर मिल सकेगा।

ग्रामीण बस सेवा से सुदूर गांवों को मिलेगी रफ्तार, 850 से अधिक गांवों तक पहुंची सुविधा : केदार कश्यप