केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम विष्णु देव साय ने 2 लाख परिवारों को कराया गृह प्रवेश

Follow Us

सक्ती। विष्णुदेव कहें तो शिव कभी मना नहीं कर सकते सक्ती को कृषि विज्ञान केंद्र और बस्तर को पीएम आवास सर्वे में बड़ी छूट की शिवराज सिंह चौहान ने दी सौगात। छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन पूर्ण हो रहे 1600 से अधिक पीएम आवास, भाजपा सरकार ने निभाया हर गरीब को पक्की छत देने का वादा- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह। धान का कटोरा ही नहीं, अब फल, फूल और सब्जियों का भी कटोरा बन रहा है छत्तीसगढ़; नंबर एक राज्य बनने की ओर अग्रसर- शिवराज सिंह चौहान।

नक्सलवाद के खात्मे से अब बस्तर में बारूद नहीं, बह रही है विकास की बयार; वंचितों के लिए 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया आवास सर्वे- शिवराज सिंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान; 17 सितंबर को शाम 7 बजे घर-घर दीप जलाकर दें आशीर्वाद- शिवराज सिंह चौहान। पिछली सरकार ने गरीबों के सिर से छत छीनने का पाप किया, भाजपा ने पहली ही कैबिनेट में 18 लाख आवास स्वीकृत कर बदला परिदृश्य- शिवराज सिंह चौहान।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जेठा में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास का ऐतिहासिक संगम देखने को मिला। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 2 लाख नवनिर्मित आवासों में गरीब परिवारों को गृह प्रवेश कराया और हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबियां सौंपीं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए अतिरिक्त आवासों का बड़ा तोहफा दिया। साथ ही सक्ती में नया ‘कृषि विज्ञान केंद्र खोलने और बस्तर संभाग में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के लिए आवास सर्वे की समय-सीमा को 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाने का बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि विष्णुदेव (मुख्यमंत्री) कहें और शिव (केंद्रीय मंत्री) मना कर दें, यह संभव नहीं है।

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को ₹5-5 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता: सीएम साय

सक्ती को मिला कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर में सर्वे की तारीख बढ़ी
विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सक्ती धर्म, संस्कृति, प्रकृति और जन-ऊर्जा की पावन भूमि है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े की मांग पर उन्होंने सक्ती में अत्याधुनिक कृषि विज्ञान केंद्र (्यङ्क्य) स्थापित करने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के किसानों को उन्नत तकनीक, फसल विविधीकरण और वैज्ञानिक परामर्श का सीधा लाभ मिलेगा।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने पर जोर देते हुए चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद को लगभग समाप्त कर दिया है। अब वहां बारूदी सुरंगों के बजाय विकास की धारा बह रही है। मुख्यमंत्री द्वारा बस्तर संभाग में छूटे हुए गरीबों के आवास सर्वे के लिए एक माह का समय मांगे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इसे डेढ़ माह बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर तक का समय दे दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों की सेवक है और किसी भी पात्र गरीब को पक्की छत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

प्रतिदिन 1600 से अधिक मकान हो रहे तैयार, साय सरकार के काम को सराहा
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में योजनाओं के क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 1600 से अधिक पीएम आवास पूर्ण हो रहे हैं, जो अभूतपूर्व गति है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरी निष्ठा से निभाती है। पिछली सरकार के समय गरीबों के मकानों पर ग्रहण लग गया था और केंद्र से स्वीकृत होने के बावजूद मैचिंग ग्रांट न देकर गरीबों के आशियाने छीने गए। उस दौर में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव तक ने इस्तीफा देकर अपनी व्यथा जताई थी। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शपथ लेते ही पहली कैबिनेट में 18 लाख आवासों की स्वीकृति देकर गरीबों का हक लौटाया। केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से पिछले ढाई वर्षों में 11.50 लाख से अधिक आवास पूरे किए जा चुके हैं।

पुतिन से मिले मोदी, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग पर हुई चर्चा

धान ही नहीं, अब फल-सब्जियों का भी कटोरा बना छत्तीसगढ़
शिवराज चौहान ने कहा कि रायपुर से सक्ती आते समय हेलीकॉप्टर से लहलहाती फसलें देखकर मन आनंदित हो गया। छत्तीसगढ़ अब सिर्फ धान का कटोरा नहीं रहा, बल्कि यह सब्जियों, फलों और फूलोंफूलों का भी कटोरा बन रहा है। स्व-सहायता समूह की बहनों द्वारा अलसी के डंठल से बनाई गई जैकेट, कोसा और मलबरी उत्पादों की प्रदर्शनी देखकर उन्होंने ग्रामीण बहनों के हुनर को नमन किया। उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से छत्तीसगढ़ में विकास कार्य चल रहे हैं, बहुत जल्द यह देश का नंबर एक राज्य बनेगा।

17 सितंबर को शाम 7 बजे दीपक जलाकर मोदी जी को दें आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी विजन का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ से अधिक पक्के मकान, हर घर शौचालय, नल से जल और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का महाअभियान चलाने वाले मोदी जी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सभी लाभार्थी और नागरिक शाम 7 बजे अपने घरों में दीपक जलाकर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन और देश की प्रगति के लिए आशीर्वाद दें।

लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की

देशविरोधी और नकारात्मक राजनीति पर प्रहार
संबोधन के दौरान चौहान ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स जैसे वैश्विक मंचों पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं, तब कांग्रेस के नेता विदेश में बैठकर देश का विरोध करने में लगे हैं। वंदे मातरम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिस गीत को गाते हुए स्वतंत्रता सेनानी फांसी के फंदों पर झूल गए, उसका विरोध करना अत्यंत शर्मनाक है। संसद द्वारा पारित कानून और लोकतंत्र के सम्मान से ऊपर कोई दल नहीं हो सकता।

गरीब का पक्का घर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके हर प्रवास से छत्तीसगढ़ को विकास की बड़ी सौगातें मिलती हैं। पहली ही कैबिनेट में 18 लाख आवास स्वीकृत करना हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण था। उन्होंने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ‘बिहान के माध्यम से अब तक 13 लाख 85 हजार बहनें ‘लखपति दीदी बन चुकी हैं। वहीं महतारी वंदन योजना के जरिए 70 लाख बहनों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है।

व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न आयोजन

अनेक ग्रामीण नवाचारों का शुभारंभ
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना के एआई-आधारित जियो-टैग सत्यापन का शुभारंभ किया गया। साथ ही विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत ‘धार अपार और ‘सुघ्घर बाड़ी अभियान, 270 नवीन इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टरों का विमोचन तथा इन्क्यूबेशन प्रोग्राम ‘अथ उद्यमिता की ओर का शुभारंभ हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदियों और श्रेष्ठ पंचायतों को सम्मानित किया गया। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चंद्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।