बीजापुर के नए एसपी बने उमेश प्रसाद गुप्ता, संभाली जिले की कमान

Follow Us

बीजापुर। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी उमेश प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को बीजापुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उमेश प्रसाद गुप्ता इससे पहले रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनके प्रशासनिक अनुभव और पुलिसिंग क्षमता को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यभार संभालने के बाद एसपी गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले की सुरक्षा स्थिति, कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों और पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बेहतर समन्वय, प्रभावी कार्रवाई और टीम भावना के साथ काम करने पर जोर दिया।