सूटकेस में गौमांस ले जा रहीं दो महिलाएं गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Follow Us

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने दो महिलाओं को सूटकेस में गौमांस ले जाते हुए पकड़ा। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 10 किलो से अधिक गौमांस बरामद किया गया है। दोनों महिलाएं रायपुर की ओर से ट्रेन से बिलासपुर पहुंची थीं। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि, स्टेशन पर संदिग्ध सामान के साथ दो महिलाएं मौजूद हैं। इस पर टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और उनके सामान की तलाशी ली। जांच के दौरान सूटकेस से गौमांस मिलने पर दोनों महिलाओं को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गौमांस ले जाने की बात स्वीकार कर ली है। घटना की जानकारी फैलते ही कुछ गौसेवक भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्टेशन और थाने के आसपास तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि, गौमांस कहां से लाया गया और इसे ले जाने के पीछे उद्देश्य क्या था। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं मगरपारा इलाके की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि, इस मामले में कोई संगठित नेटवर्क या सिंडिकेट तो शामिल नहीं है।