रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनांक सोमवार को थाना धरसींवा क्षेत्र के सिलतरा फेस-02 स्थित अजय साहू के होटल में शिव प्रसाद धुर्वे पिता पटवारी धुर्वे उम्र 35 वर्ष, निवासी थाडपथर पोस्ट खेतगांव पुष्पराजगढ़ जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) नशे की हालत में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था। उस समय होटल कर्मचारी पवन सेन एवं सागर साहू भी वहां मौजूद थे एवं सागर साहू खाना खाते हुए थाली में खाना को छोड़कर होटल के किचन में गया था l इसी दौरान शिव प्रसाद धुर्वे सागर साहू के थाली के खाना को कुत्ता को खिला रहा था, जिस पर सागर साहू द्वारा मेरे थाली के खाना को कुत्ते को क्यों खिला रहे हो कहने पर शिव प्रसाद धुर्वे नशे में खाना को खिलाएंगे क्या कर लोगे कहा, इसी बात पर विवाद हो गया जिस पर पवन सेन एवं सागर साहू ने शिव प्रसाद धुर्वे के साथ मारपीट की।

आरोपी का नाम
01. पवन कुमार श्रीवास पिता जयमोहन श्रीवास उम्र 35 साल निवासी चिल्हाडी पचपेढ़ी जिला बिलासपुर।
02. सागर साहू पिता कन्हैया साहू उम्र 24 साल निवासी ग्राम चरोदा थाना धरसींवा रायपुर।
