तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान के पास एक शॉपिंग सेंटर में आग लगी। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, 36 लोग घायल हो गए। यह जानकारी बुधवार को ईरान सरकारी टीवी ने दी। मंगलवार को तेहरान प्रांत के अंदिशेह कस्बे में स्थित अर्घावन शॉपिंग सेंटर में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, सरकारी टेलीविजन चैनल आईआरआईबी ने बताया कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। टेलीविजन फुटेज में दमकलकर्मियों को आग की लपटों से जूझते हुए दिखाया गया, जबकि बहुमंजिला इमारत से काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठ रहे थे। इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि आगजनी का संबंध युद्ध से था, जहां संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक अस्थिर युद्धविराम लगभग जारी है।
ईरान में दर्दनाक हादसा: शॉपिंग सेंटर में भीषण आग, 8 की मौत और 36 झुलसे
