मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनांक 29.04.2026 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि, अमलीडीह स्थित स्टार वैली स्कूल के आगे रोड पर काले रंग की थार वाहन क्रमांक CG 04 QE 9904 में तीन व्यक्ति मादक पदार्थ रखकर बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में एडीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी आजाद चौक इशू अग्रवाल एवं एसीपी न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इस प्रकार बताया-
दीपक कोसरिया
खालिद खान, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
प्रतीक सिंह, निवासी छुईखदान, जिला KCG
वाहन एवं आरोपियों की तलाशी लेने पर थार वाहन में मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) पाया गया।

जप्ती :
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18.38 ग्राम चिट्टा (हेरोईन), एक थार वाहन एवं 04 मोबाइल फोन, कुल कीमती लगभग ₹11,00,000/- जप्त किए गए।
आरोपियों के विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 166/26, धारा 21(बी), 29 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
आगे की कार्यवाही :
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत जांच कर End-to-End कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी :
प्रतीक सिंह, पिता सुल्तान सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 05, लक्ष्मणपुर, थाना छुईखदान, जिला KCG
खालिद खान, पिता इशरार अली खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
दीपक कोसरिया, पिता जीवन लाल कोसरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

पुलिस उपायुक्त, पश्चिम क्षेत्र रायपुर में दिनांक 23.01.26 से 30.04.26 तक नशे के विरुद्ध NDPS act (गांजा, हेरोइन , टैबलेट आदि)अंतर्गत की गई कार्यवाही की जानकारी

01. थाना पुरानी बस्ती में 04 प्रकरण 06 व्यक्ति
02. थाना डीडी नगर में 06 प्रकरण में 06 व्यक्ति
03. थाना आमानाका में 03 प्रकरण में 07 व्यक्ति
04. थाना आजाद चौक में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति
05. थाना कबीर नगर में 04 प्रकरण में 07 व्यक्ति
06. थाना राजेंद्र नगर में 07 प्रकरण में 09 व्यक्ति
07. थाना टिकरापारा में 06 प्रकरण में 12 व्यक्ति
08. थाना मुजगहन में 04 प्रकरण में 10 व्यक्ति
योग – 35 प्रकरण में 58 व्यक्ति

आरोपियों के कब्जे से 18.38 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) बरामद, एक थार वाहन एवं 04 नग मोबाइल जप्त
जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹11,00,000/-
थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 166/26, धारा 21(बी), 29 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर End-to-End कार्यवाही जारी