टिकरापारा में सूने मकान में चोरी, 80 हजार के सोने-चांदी के जेवर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जोन अंतर्गत थाना टिकरापारा पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 80 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। थाना टिकरापारा क्षेत्र के रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में प्रार्थिया रितु कश्यप के मकान में चोरी की वारदात हुई थी। प्रार्थिया 26 सितंबर को अपने माता-पिता के गांव गई थी, वापस 27 सितंबर को लौटने पर देखा कि अलमारी में रखे 80 हजार के सोने-चांदी के जेवर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 912/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी मदद और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दी और जेवर के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया।तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 80 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
1. करण सागर उर्फ कान्हा पिता मनहरण सागर, उम्र 28 साल, निवासी मठपुरैना बीएसयूपी कॉलोनी, थाना टिकरापारा
2. तेजेश्वर यादव पिता स्व. मेहतरू यादव, उम्र 30 साल, निवासी रावतपुरा कॉलोनी फेस-01, हनुमान गली, टिकरापारा
3. चेतन साहू पिता स्व. श्रवण साहू, उम्र 24 साल, निवासी मठपुरैना बमलाई चौक, कृष्णा ज्वेलर्स के पास, थाना टिकरापारा