बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर: सीएम चैंबर से हटी ममता बनर्जी की कुर्सी, शुभेंदु अधिकारी के लिए नई सीट तैयार

Follow Us

बंगाल।पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद विधानसभा में कई प्रतीकात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री कक्ष की उस कुर्सी को लेकर है, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले कई वर्षों से बैठती रही थीं। नई सरकार बनने के बाद उस कुर्सी को मुख्यमंत्री चैंबर से हटा दिया गया है और अब वहां नई व्यवस्था की जा रही है। विधानसभा से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, सत्ता परिवर्तन के बाद प्रोटोकॉल के तहत पुराने प्रशासन से जुड़े फर्नीचर और आधिकारिक प्रतीकों को बदला जा रहा है।

इसी प्रक्रिया के तहत ममता बनर्जी की कुर्सी को नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उस कुर्सी का इस्तेमाल नहीं करेंगे और उनके लिए अलग नई सीट लगाई गई है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद विधानसभा परिसर में प्रशासनिक बदलावों की प्रक्रिया तेज हो गई। मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर लगी पुरानी नेम प्लेट भी हटा दी गई है। विधानसभा के एक अधिकारी ने कहा कि कुर्सी केवल फर्नीचर नहीं होती, बल्कि सत्ता और नेतृत्व का प्रतीक मानी जाती है। हर नेता अपनी कार्यशैली और सुविधा के अनुसार बदलाव करना पसंद करता है। बंगाल की राजनीति में यह बदलाव अब नई सत्ता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।