नयी दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का बचाव करने वाले बयान को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। गांधी ने कहा कि सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि “दिल्ली पुलिस की तारीफ करनी चाहिए”, लेकिन संसद से महज आधा किलोमीटर दूर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित रूप से पैलेट गन और कील लगी लाठियों का इस्तेमाल किया गया। इस कार्रवाई में एक बच्चे की आंख चली गयी और एक बच्ची का कान कट गया।
उन्होंने सवाल किया कि “क्या इस बर्बरता की तारीफ करनी चाहिए?” उन्होंने कहा कि वह स्वयं घायल छात्रों से मिले हैं और देश ने इस घटना से जुड़े हजारों वीडियो देखे हैं।
- उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का मूल मंत्र “असत्य और हिंसा” है।
- उन्होंने कहा कि पहले बच्चों पर लाठी चलाओ और फिर कह दो कि कुछ हुआ ही नहीं।
- उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूरे सत्र में शाह “लापता” रहे और विपक्ष से भागते रहे।
- उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अब तक छात्रों से माफी नहीं मांगी है।
- उन्होंने कहा कि देश के बच्चों से झूठ नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि “उनके पास आंखें हैं और याददाश्त भी।
Read more:- बस्तर में सड़क-पुल निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश
उल्लेखनीय है कि एक साक्षात्कार में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, छात्रों के प्रदर्शन के दौरान “एक भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। किसी एक व्यक्ति की भी हड्डी नहीं टूटी। यहां तक कि एक भी प्रदर्शनकारी गंभीर चोट के साथ अस्पताल में भर्ती नहीं है।
