गोकुल डेयरी में भी भाजपा कर रही है जनादेश की चोरी : राहुल गांधी

Follow Us

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सरकार पर कोल्हापुर के गोकुल दुग्ध संघ में दूध उत्पादकों के जनादेश की चोरी करने का आरोप लगाया है। गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया। तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए- चार निदेशक ठूंसो, 12 को 16 बनाओ, बहुमत चुराओ। ये दूध उत्पादकों के वोट की चोरी है- जनादेश में मिलावट। भाजपा इतनी हताश हो चुकी है कि हर जगह सत्ता बचाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है। दूध उत्पादकों का वोट चुराने वाले याद रखें- किसान भूलता नहीं।”

तमिलनाडु ने चंड़ीगढ को पारी और 259 रनों से हराया

गौरतलब गया कि 19 अक्टूबर को गोकुल डेयरी के 25 सदस्यीय निदेशक मंडल के चुनाव में कांग्रेस समर्थित पैनल ने 13 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था, जबकि महायुति को 12 सीटें मिली थीं। महायुति समर्थित निदेशकों के बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका था। इसके बाद बाॅम्बे उच्च न्यायालय ने 10 नवंबर को नए सिरे से चुनाव कराने का निर्देश दिया था। इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार विधायी बदलावों के जरिए निर्वाचित निदेशक मंडल की संरचना बदलकर दूध उत्पादकों के लोकतांत्रिक जनादेश को पलटने का प्रयास कर रही है।

धनत्रयोदशी पर चमकेगी किस्मत, राशि अनुसार करें शुभ खरीदारी

खेड़ा ने कहा कि निर्वाचित बोर्ड को काम करने देने के बजाय राज्य मंत्रिमंडल ने चार सरकारी निदेशकों को मतदान का अधिकार देकर मनोनीत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे चुनाव का गणित बदल सकता है और दूध उत्पादकों का जनादेश प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई सरकार चुनाव के बाद सिर्फ इसलिए नियम बदल सकती है क्योंकि उसे चुनाव का परिणाम पसंद नहीं है। खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने सहकारी संस्थाओं की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक जनादेश की रक्षा के लिए इस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।