रायपुर। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम सहित 21 राज्यों लिए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। जिसका आदेश आप पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने जारी किया है। आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पार्टी ने अन्यतम शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया है। वहीं मध्यप्रदेश से अभिलाषा जैन और यूपी में विपिन कुमार पाठक को कमान सौपी गई है।
अन्यतम शुक्ला ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। आज के दौर में सोशल मीडिया जनता की आवाज़ और सरकार की नीतियों के सच को सामने लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी विचारों और अरविंद केजरीवाल की गारंटी को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम पूरी ईमानदारी से काम करेगी।
