बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले आतंकी साजिश नाकाम, फरीदकोट में 2 ग्रेनेड के साथ कनाडा का पीआर युवक गिरफ्तार

Follow Us

फरीदकोट । बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले फरीदकोट में काउंटर इंटेलिजेंस ने कथित आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो ग्रेनेड के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरु अर्जन देव नगर निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नवजोत कनाडा का पीआर है और करीब एक सप्ताह पहले ही भारत लौटा था।काउंटर इंटेलिजेंस के मुताबिक, आरोपी के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क होने का संदेह है। आरोप है कि उसने ड्रोन के जरिए विस्फोटक सामग्री मंगवाई थी। टीम ने उसे फिरोजपुर से एक्टिवा पर फरीदकोट आते समय गिरफ्तार किया।

तृणमूल के दोनों गुटों ने चुनाव आयोग को सौंपे नए नाम और चुनाव चिह्न के विकल्प

आरोपी के खिलाफ थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, फाजिल्का में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। 19 सितंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले हुई इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आरोपी से उसके नेटवर्क और संभावित निशाने के संबंध में पूछताछ करेगी।

पिता बोले- 12 सितंबर को कनाडा से लौटा था बेटा
आरोपी के पिता सूबा सिंह ने बताया कि उनका बेटा कनाडा का पीआर है और 12 सितंबर को ही भारत लौटा था। उनके मुताबिक, गुरुवार शाम नवजोत ने बताया था कि उसका कोई कोरियर आने वाला है। इसके बाद वह बेटे के साथ कोरियर लेने सादिक चौक पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।सूबा सिंह ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस अब मामले की जांच करते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के किसी आतंकी नेटवर्क से संबंध हैं या नहीं और बरामद ग्रेनेड कहां से आए थे।