केंद्र सरकार ने विपिन को मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड बोर्ड में सौंपी नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर की जिम्मेदारी

Follow Us

*प्रतिभा,अनुभव का किया सम्मान,मंत्रालय ने जारी किया आदेश*

जगदलपुर। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने विपिन मालवीय को मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है। मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

मंत्रालय के कॉर्पोरेट अफेयर्स डेस्क से 12 अगस्त को जारी आदेश में बताया गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने विपिन मालवीय सहित तीन व्यक्तियों को MRPL के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दी है। आदेश के अनुसार नियुक्ति A(iv) श्रेणी के अंतर्गत की गई है।

यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि MRPL देश की प्रमुख रिफाइनिंग एवं पेट्रोकेमिकल कंपनियों में शामिल है। ऐसे में बोर्ड स्तर पर उनकी नियुक्ति उन्हें कंपनी के रणनीतिक निर्णयों, कॉरपोरेट गवर्नेंस और दीर्घकालीन दिशा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों में योगदान का अवसर प्रदान करेगी। भारत सरकार की ओर से मिली यह जिम्मेदारी विपिन मालवीय के अनुभव, कार्यक्षमता और पेशेवर योगदान पर विश्वास को दर्शाती है। नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद उनके शुभचिंतकों और सहयोगियों में उत्साह का माहौल है।