सुरभि ज्योति ने बेटी के नाम का किया खुलासा, क्यूट फोटो शेयर कर बताया ‘सहर’ का खूबसूरत मतलब

Follow Us

मुंबई। टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों मातृत्व के खूबसूरत सफर का आनंद ले रही हैं। हाल ही में मां बनीं सुरभि ने अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उसके नाम का भी खुलासा किया है। बेटी के जन्म के करीब एक महीने बाद शेयर की गई इस पोस्ट पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारे जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के घर 13 जून को बेटी का जन्म हुआ था। शादी के करीब दो साल बाद माता-पिता बने इस कपल ने अपनी खुशखबरी पहले ही फैंस के साथ साझा की थी। अब उन्होंने अपनी नन्ही बेटी का नाम ‘सहर’ रखा है। बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए सुरभि ने लिखा, “॥ ॐ ॥ Seher | सहर. सुबह की पहली किरण की तरह, तुम आए और सब कुछ रोशन कर दिया।” तस्वीर में बच्ची का चेहरा नजर नहीं आ रहा, लेकिन उसकी नन्ही उंगलियां खूबसूरत ऑर्किड फूलों को थामे हुए दिखाई दे रही हैं।

‘सहर’ का अर्थ भोर या सुबह की पहली किरण होता है। यह नाम नई शुरुआत, उम्मीद और उजाले का प्रतीक माना जाता है। सुरभि के भावुक कैप्शन और बेटी के अर्थपूर्ण नाम ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुरभि ज्योति टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने ‘नागिन’ समेत कई लोकप्रिय टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। अब वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ मातृत्व के इस नए सफर का भी भरपूर आनंद ले रही हैं।