आवारा कुत्तों को लेकर सीएम मान के आदेश से असहमत हुए सोनू सूद, बेजुबानों के लिए उठाई आवाज़

Follow Us

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरे पंजाब में सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया है। इस पर कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में अभिनेता सोनू सूद का भी इस मामले पर रिएक्शन आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आवारा कुत्तों के लिए अपनी चिंता जाहिर की है।दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने कहा, ‘मैंने आज सुबह ही एक ट्वीट देखा जिसमें पंजाब के सीएम ने एक आदेश दिया कि जितने भी सड़क किनारे रहने वाले कुत्ते हैं, उन्हें पकड़कर ले जाया जाए; पता नहीं फिर उनके साथ क्या होगा…’ आपको बता दें की मुख्यमंत्री के आदेश से अपनी असहमति जताते हुए सोनू ने कहा, ‘इंसान सिर्फ किताबें लिख सकता है, लेकिन वफादारी की बात करें तो सिर्फ कुत्ते ही होते हैं जो वफादार होते हैं। कुछ जगहों पर कुछ ऐसे कुत्ते होते हैं जो बच्चों या वहां रहने वालों पर हमला करते हैं। ऐसे कुत्तों से अलग से निपटा जा सकता है, लेकिन सभी आवारा कुत्तों को हटाना या मारना सही हल नहीं है।’

वहीं सोनू ने आगे कहा, ‘हमें इस आदेश को रुकवाना है।’ उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को इसके बजाय आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर और घर बनाने चाहिए ताकि वे सुरक्षित और शांति से रह सकें। सोनू सूद ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘वे हमारी सड़कों की रखवाली करते हैं, बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं, और बदले में कुछ नहीं मांगते। आवारा कुत्तों को मारना कोई हल नहीं है। दया ही असली हल है। उनकी रक्षा करें। उन्हें खाना खिलाएं। उन्हें जीने दें।’ Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने ‘छावा’ में क्यों मना किया था औरंगजेब का रोल? एक्टर ने खुद बताई बड़ी वजह क्या है मुख्यमंत्री का आदेश? आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान ने हाल ही में पंजाब में आवारा कुत्तों के हमलों की बढ़ती समस्या पर बात की। उन्होंने कथित तौर पर अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया।