मुंबई। कौन कहता है कि बड़ी जीत हासिल करने के लिए जीनियस होना ज़रूरी है? स्टार प्लस के नए शो इंडिया के टॉप 1% का नया प्रोमो यही साबित करता है कि यदि आपके पास कॉमन सेंस है, तो आप भी 1 करोड़ रुपए जीत सकते हैं।
यह मजेदार प्रोमो सास-बहू के रिश्ते को एक दिलचस्प अंदाज़ में प्रदर्शित करता है। प्रोमो में एक सास अपनी दो बहुओं की तुलना करती नज़र आती है। एक बहू गृहिणी है, जो पूरे घर की जिम्मेदारियाँ बखूबी संभालती है, जबकि दूसरी वर्किंग बहू अपने करियर और परिवार के बीच शानदार संतुलन बनाकर चलती है। दोनों में से कौन बेहतर है, इसी दोस्ताना बहस के बीच टीवी पर अनिल कपूर इंडिया के टॉप 1% का एक सवाल पूछते हैं। सभी को हैरान करते हुए, वही बहू सही जवाब देती है, जिससे किसी को उम्मीद नहीं होती और पूरा परिवार चौंक जाता है।
प्रोमो: https://www.instagram.com/reel/DbLdVcniOtF/?igsh=dHBhazcyN2wxOWRy
यह नया प्रोमो शो के मूल संदेश को बेहद सरल लेकिन प्रभावशाली तरीके से सामने लाता है: “कॉमन सेंस लाएगा जो, 1 करोड़ लेकर रुपए जाएगा वो!” यह प्रोमो इस बात पर ज़ोर देता है कि बुद्धिमानी का संबंध आपके पेशे, लाइफस्टाइल या बैकग्राउंड से नहीं है। चाहे आप गृहिणी हों, नौकरीपेशा हों, छात्र हों या किसी भी क्षेत्र से जुड़े हों, आपकी सूझबूझ, तर्कशक्ति और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल होने वाला कॉमन सेंस ही आपको इंडिया के टॉप 1% बना सकता है।
हमेशा की तरह अपने जोशीले अंदाज़ में नज़र आने वाले ‘झक्कास’ अनिल कपूर इस रियलिटी क्विज़ शो को होस्ट कर रहे हैं, जहाँ रोज़मर्रा की समझ और कॉमन सेंस सबसे बड़ी ताकत होगी। प्रतिभागियों को ऐसे दिलचस्प सवालों के जवाब देने होंगे, जो उनके ऑब्ज़र्वेशन, लॉजिक और कॉमन सेंस की परीक्षा लेंगे और उन्हें 1 करोड़ रुपए जीतने का मौका देंगे। क्या आपको लगता है कि आपके पास भी है वह कॉमन सेंस, जो आपको बना सकता है इंडिया के टॉप 1%? तो अभी रजिस्टर कीजिए और अपने कॉमन सेंस को दीजिए सबसे बड़ी चुनौती।

