दुलकर सलमान की ‘लकी भास्कर’ का बनेगा सीक्वल, निर्देशक वेंकी अटुलुरी ने किया बड़ा खुलासा

Follow Us

मुंबई। दुलकर सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘लकी भास्कर’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 114 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। अब फिल्म के निर्देशक वेंकी अटुलुरी ने इसके सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। निर्देशक ने बताया कि ‘लकी भास्कर 2’ उनकी आगामी फिल्मों की सूची में शामिल है, लेकिन फिल्म पर काम शुरू होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि सीक्वल से पहले वह दो अन्य फिल्मों पर काम करेंगे और इसके बाद लगभग दो साल में ‘लकी भास्कर 2’ की शुरुआत करने की योजना है।

वेंकी अटुलुरी के मुताबिक, सीक्वल उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी और वह इसकी कहानी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना चाहते हैं। पहली फिल्म की कहानी 1980-90 के दशक के बॉम्बे की पृष्ठभूमि में एक आम आदमी के लालच, महत्वाकांक्षा और बैंक घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती थी। फिल्म की सफलता के बाद अब दर्शकों में इसके सीक्वल को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, ‘लकी भास्कर 2’ की आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।