अक्टूबर में स्कूलों की छुट्टियां: गांधी जयंती से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे विद्यालय, देखें पूरी सूची

Follow Us

स्कूल की छुट्टियां: अक्टूबर का महीना स्कूली छात्रों के लिए छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। इस दौरान गांधी जयंती, दशहरा समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनके चलते अलग-अलग राज्यों में स्कूलों में अवकाश रहेगा। हालांकि, सभी राज्यों में छुट्टियों की तारीख और संख्या एक जैसी नहीं होगी। यह संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग, स्कूल बोर्ड और स्कूल के वार्षिक कैलेंडर पर निर्भर करेगी।

छात्रों और अभिभावकों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि किसी त्योहार को सरकारी या राजपत्रित अवकाश घोषित किए जाने का मतलब यह नहीं है कि देशभर के सभी स्कूल उस दिन बंद रहेंगे। स्कूल की छुट्टी को लेकर अंतिम जानकारी के लिए संबंधित शिक्षा विभाग या स्कूल की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस जरूर देखें।

जितिया व्रत 2026: बच्चों को दें ये खास 5 चीजें, मिलेगा भगवान जीमूतवाहन का आशीर्वाद

तारीख दिन छुट्टी/अवसर
2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार गांधी जयंती
18अक्टूबर 2026 रविवार दशहरा/सप्तमी
19 अक्टूबर 2026 सोमवार दशहरा/महा अष्टमी
20 अक्टूबर 2026 मंगलवार दशहरा/विजयदशमी
26 अक्टूबर 2026 सोमवार महर्षि वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर 2026 गुरुवार करवा चौथ/कारक चतुर्थी

 

https://amritsandesh.com/remedies-for-thursday-will-remove-obstacles-and-open-up-new-avenues-in-marriage-and-career/अक्तूबर में इन राज्यों में रहेंगी स्कूलों की छुट्टियां:

  • दिल्ली: त्योहारों के चलते दिल्ली के स्कूली छात्रों को अक्तूबर में कुछ छुट्टियां मिलेंगी। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती और 20 अक्तूबर को दशहरा है। इसके अलावा 26 और 29 अक्टूबर को प्रतिबंधित अवकाश की सूची में रखा गया है। दशहरा या शरदकालीन अवकाश के तहत इससे ज्यादा दिन स्कूल बंद रहेंगे या नहीं, इसकी जानकारी स्कूल के अपने कैलेंडर से मिलेगी।
  • उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में भी अक्टूबर की प्रमुख छुट्टियों में गांधी जयंती और दशहरा शामिल हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को विजयादशमी का अवकाश है। हालांकि, स्कूलों में दशहरा ब्रेक कितने दिन का होगा, यह राज्य के शैक्षणिक कैलेंडर और संबंधित स्कूल द्वारा तय कार्यक्रम पर निर्भर करेगा।
  • तेलंगाना: तेलंगाना में अक्टूबर त्योहारों के कारण छुट्टियों वाला महीना रहेगा। यहां 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ 18 अक्टूबर को सद्दुला बथुकम्मा, 19 अक्तूबर को महार्णवमी, 20 अक्टूबर को विजयादशमी और 21 अक्टूबर को विजयादशमी के अगले दिन का अवकाश है। 26 अक्टूबर को हजरत सैयद मोहम्मद का जन्मदिन, जुवानपुरी भी अवकाश सूची में शामिल है।
  • पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में अक्टूबर में गांधी जयंती के साथ दशहरा और दुर्गा पूजा से जुड़े अवकाश रहेंगे। 2 अक्टूबर
  • को गांधी जयंती, जबकि 19 और 20 अक्टूबर को दशहरा से संबंधित छुट्टियां हैं। दुर्गा पूजा के कारण स्कूलों में छुट्टियों का सिलसिला इन तारीखों से आगे भी चल सकता है। इसकी पूरी जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के कैलेंडर से देखी जा सकती है।