वैभव सूर्यवंशी को लेकर लाइव शो में रवि शास्त्री का तीखा बयान, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

Follow Us

नई दिल्ली। भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, 15 वर्षीय इस खिलाड़ी को आयरलैंड दौरे पर ही डेब्यू का मौका मिलना चाहिए था, लेकिन उन्हें पूरे सीरीज में बेंच पर बैठाए रखा गया। शास्त्री ने एक लाइव टीवी शो के दौरान वैभव की प्रतिभा की जमकर तारीफ की और उन्हें भारतीय टीम का बड़ा ‘एक्स-फैक्टर’ बताया। हालांकि, चर्चा के दौरान उनका एक बयान विवादों में आ गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

पूर्व कोच का मानना है कि, वैभव में बिना दबाव के खेलने की क्षमता है और अगर उन्हें शुरुआत में मौका मिले तो वे टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि इतने शानदार घरेलू और आईपीएल प्रदर्शन के बावजूद खिलाड़ी का लगातार डेब्यू टलना गलत है। वैभव ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई थी और आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उन्हें अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका नहीं मिला है, जिसे लेकर क्रिकेट जगत में लगातार सवाल उठ रहे हैं। टीम चयन को लेकर यह बहस अब और तेज हो गई है, जहां युवा प्रतिभा और अनुभव के बीच संतुलन पर चर्चा जारी है।